
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा में 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सपना को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट और विकास को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया। समापन समारोह में प्राचार्य श्रीमती दयावती, शिक्षकगण और नॉन-टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे। डॉ. हरिप्रकाश ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो छात्रा वर्ग में सपना प्रथम, काजल द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, सपना द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में डिस्कस थ्रो में सुमित प्रथम, सुनील द्वितीय और जतिन तृतीय रहे। शॉट पुट छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, सपना द्वितीय और भावना तृतीय रहीं, जबकि छात्र वर्ग में सुमित प्रथम, विकास द्वितीय और योगेश तृतीय रहे।
200 मीटर छात्रा वर्ग में सपना प्रथम, महक द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में सुनील प्रथम, विकास द्वितीय और करिश तृतीय रहे। 400 मीटर छात्रा वर्ग में सपना प्रथम, दीक्षा द्वितीय और रेशमा तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में विकास प्रथम, यस द्वितीय और प्रपिल तृतीय रहे।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा: निसार हत्याकांड में एक नाबालिग अभिरक्षा में, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 500, 300 और 200 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
ये भी पढ़ेंIGU Rewari ने अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का शेडयूल किया जारी
