
धारूहेड़ा: दिल्ली से लापता हुआ एक बच्चा गुरुवार सुबह धारूहेड़ा में लावारिस हालत में मिला है। बच्चे के मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। शाम को उनके परिजन थाना धारूहेड़ा पहुचे तथा पुलिस ने बच्चे को उनके हवाले कर दिया है।
धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि एक राहगीर सूचना दी थी एक बच्चा बस स्टैंड पर लवारिश घूम बन रहा है। मोके पर पहुंची डायल 1112 टीम ने बच्चों को कब्जे में देता है धारूहेड़ा थेन बैठा दिया। बच्चों से बातचीत की तो उसने बताया वह मूल रूप से उत्तराखंड का है ओर फिलहाल उसके माता-पिता दिल्ली में रहती है।
थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि बच्चे के बताये गए पते पर परिजनों को सूचना दी गई थी।
बच्चे ने बताया कि उसे एक गाड़ी वाले यहां पर छोड़ गए थे। वह कैसे यह पहुच, क्या मामला है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। शाम को पुलिस ने परिजनों के हवाले बच्चे केा कर दिया दिया है।
ये भी पढ़ेंखरखड़ा में स्वयं सेवकों ने निकाली स्वच्छता रैली
कडी पडी मशक्कत: चूकि बच्चा छोटा था वह अपने घर का सही पता बनाने में असमर्थ था। पुलिस ने काफी मश्क्कत से बच्चे का ठिकाना निकाला।जब उसके परिजनो से बात हो गई तथा पूर्णतया पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। क्योंकि बिना जानकारी के इस बच्चे को उसके घर तक पहुंचाना आसान नही था।
