रविवार, 25 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी के इन गांवों में हुई ओलावृष्टि, जानिए नुकसान

Written by: PK Chauhan

Published:

Weather Alert (Best E News) रेवाड़ी के लोग पावर कट से दो दिन से पहले ही परेशान थे। अब रामजी ने दोहरी मार मार दी। शुक्रवार को तेज अधंड के साथ हुई…


रेवाड़ी के इन गांवों में हुई ओलावृष्टि, जानिए नुकसान
रेवाड़ी के इन गांवों में हुई ओलावृष्टि, जानिए नुकसान
Google News Follow us on Google

Weather Alert (Best E News) रेवाड़ी के लोग पावर कट से दो दिन से पहले ही परेशान थे। अब रामजी ने दोहरी मार मार दी। शुक्रवार को तेज अधंड के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हो गया है। रेवाड़ी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 मिनट तक वर्षा हुई। इतना ही नहीं एक दर्जन से ज्यादा गांवोंं में ओलावृष्टि हुईं।

Advertisement

बुआई पर पडेगा असर: किसान राजेंद्र, उमराव, रणधीर ने बताया कि यह समय रबी की फसलों की बुआई के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में मौसम में अचानक आए बदलाव और ओले गिरने से कृषि कार्यों पर असर पड़ सकता है। बता दे रेवाड़ी जिले के कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई और तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पहले ही बिजली नही होने से लोग परेशान थे अब ओलावृष्टि ने ओर रूला दिया हैं

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Weather Alert: सावधान! अक्टूबर का आखिरी सप्ताह मचाएगा तबाही !

शुक्रवार दोपहर तक मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन इसके बाद अचानक बादल छा गए और वर्षा शुरू हो गई। शहर में करीब 20 मिनट तक वर्षा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी वर्षा का असर देखने को मिला। कुछ गांवों में ओलावृष्टि होने से मौसम में ठंडक और बढ़ गई।मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। वहीं, किसानों की नजर अब आगामी मौसम पर टिकी हुई है।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, यहां जाने अपने शहर का हाल

जानिए किन गांवों में पडे ओले: रेवाड़ी में शुक्रवार को यूं तो पूरे जिले में अंधड के साथ बारिश हुई। लेकिन ओलावृष्टि से किसान परेशान हो गए। शुक्रवार को गांव डूंगरवास, गोकलगढ़, मुरादपूरी, बंबाड, कान्हवास, फतेहपुर, मौलवास, रामगढ़, भगवानपुर और नया गांव में कुछ देर तक वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के कारण खेतों में रबी की फसलों की बुआई प्रभावित होने की आशंका है।

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बदलने लगा मौसम रेवाड़ी में पारा 15 डिग्री पर पहुंचा नवंबर में बढ़ेगी सर्दी

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp