
धारूहेड़ा (Best24News)। धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव नंदरामपुर बास में दोपहर पुलिस पहुंची। अचानक गांव में पहुंची पुलिस को देखने लिए भीड जमा हो गए। हर आदमी यही चर्चा कर रहा था कि गांव को अचानक क्यों छावनी बना दिया है ऐसा क्या है मामला। जिन लोगों ने पुलिस बुलाई थी वे किसी बात को नही बता दें।
जेसीबी से हटाया कबजा: बता दें नंदरामुपर बास में अदालत के आदेश पर करीब 50 साल पुराने कब्जे को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि जमीन पर ईंधन के लिए कंडे, लकड़ियां और अन्य घरेलू सामान रखकर कब्जा किया गया था।
इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया। न्यायालय की ओर से दोनों पक्षों के दस्तावेजों और तथ्यों की समीक्षा के बाद कब्जा हटाने के आदेश जारी किए गए। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में प्रशासन ने कार्रवाई की। मौके पर धारूहेड़ा थाना पुलिस तैनात रही, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद न हो।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में समस्याओं पर गरमाया माहौल: दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
जेसीबी की मदद से जमीन पर रखे सामान और कब्जे को हटाकर जमीन खाली करवाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के चलते गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
