Monday, 12 October 2026

IGU मीरपुर के 3 विद्यार्थियों ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा की उत्तीर्ण

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय IGU मीरपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के तीन विद्यार्थियों साहिल, शबनम यादव और अंकित यादव ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन…


IGU मीरपुर के 3 विद्यार्थियों ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा की उत्तीर्ण
IGU मीरपुर के 3 विद्यार्थियों ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा की उत्तीर्ण
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय IGU मीरपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के तीन विद्यार्थियों साहिल, शबनम यादव और अंकित यादव ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस परीक्षा में सफलता मिलने पर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

Advertisement

विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक क्षमता को दर्शाती है। यह उपलब्धि राजनीति विज्ञान विभाग की अकादमिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समर्पण को भी प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में शिक्षा, शोध और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में योगदान देंगे।

राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध के अनुकूल वातावरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है। विभाग में आयोजित संगोष्ठियों, व्याख्यानों और शोध चर्चाओं से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता विकसित करने में मदद मिलती है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंनंदरामपुर बास गांव क्यों बना छावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

साहिल, शबनम यादव और अंकित यादव ने अपनी सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष, शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी तीनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में समस्याओं पर गरमाया माहौल: दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp