
धारूहेड़ा (Best E News): धारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी (Tulip City Society) में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं के समाधान न होने पर निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में सोसाइटी परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में बिल्डर प्रतिनिधियों की ओर से एम.के. यादव और पंकज कुमार भी मौजूद रहे। निवासियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
इन प्रमुख समस्याओं पर हुआ गंभीर मंथन

- चारदीवारी का निर्माण: सोसाइटी के चारों तरफ बाउंड्री वॉल न होने के कारण आवारा पशुओं के अंदर आने की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे सुरक्षा का खतरा भी रहता है।
- बच्चों के खेलने के उपकरण: पार्क में बच्चों के मनोरंजन और खेलकूद के लिए आधुनिक और जरूरी झूले व उपकरण लगाए जाएं।
- मंदिर परिसर की व्यवस्था: सोसाइटी में बने मंदिर के आसपास साफ-सुथरी और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- सुरक्षा व अनधिकृत प्रवेश रोक: सोसाइटी में बाहरी और अनधिकृत व्यक्तियों की बेरोकटोक एंट्री पर सख्त रोक लगाई जाए।
- आय-व्यय का ब्यौरा: निवासियों ने मांग की कि सोसाइटी के रखरखाव (Maintenance) फंड की आय और खर्च का पूरा पारदर्शी ब्यौरा उनके सामने पेश किया जाए।
ये भी पढ़ेंनंदरामपुर बास गांव क्यों बना छावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?
बैठक में रहे ये गणमान्य लोग मौजूद
इस जनसमस्या बैठक में रमेश यादव, अतुल खोला, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, विनय कुमार, विजेंद्र सिंह, नितेश कुमार, पंकज जांगिड़, सौरभ, शैलेंद्र, गणेश, शिवचरण, रमेश और सत्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के फ्लैट मालिक व निवासी उपस्थित रहे।
