Wednesday, 14 October 2026

रेवाड़ी में फूलों के दामों में आया भारी उछाल, जानिए क्यों ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी ( Bet E News)  नवरात्र के चलते फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। लोग पूजा के लिए फूलों और मालाओं के साथ घरों व दुकानों की सजावट के…


रेवाड़ी में फूलों के दामों में आया भारी उछाल, जानिए क्यों ?
रेवाड़ी में फूलों के दामों में आया भारी उछाल, जानिए क्यों ?
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी ( Bet E News)  नवरात्र के चलते फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। लोग पूजा के लिए फूलों और मालाओं के साथ घरों व दुकानों की सजावट के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। शुभ कार्यों और धार्मिक आयोजनों में फूलों की बढ़ती मांग का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। नवरात्र में खपत बढ़ने से फूलों के दाम में तेजी भी आई है। मंदिरों में पूजा, घरों और दुकानों की सजावट के साथ वाहनों को सजाने के लिए लोग फूलों की खरीदारी कर रहे हैं।

Advertisement

रेवाड़ी में फूलों के दाम अचानक बढ़ने की सबसे मुख्य वजह चालू नवरात्र का त्योहार और बाजारों में इसकी भारी मांग है। इस त्योहारी सीजन के कारण मंदिरों में विशेष पूजा, घरों, दुकानों और पंडालों की सजावट के साथ-साथ वाहनों को सजाने के लिए लोग भारी मात्रा में फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग और आपूर्ति (Demand and Supply) में आए इस बड़े अंतर के चलते स्थानीय बाजारों में फूलों की कीमतों में भारी उछाल आया है। कोलकाता और दिल्ली की मंडियों से आने वाले फूल पहले की तुलना में अधिक कीमत पर स्थानीय बाजार तक पहुंच रहे हैं। ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने, समय पर सप्लाई नहीं मिलने और गर्मी के कारण फूलों के जल्दी खराब होने से कारोबारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

बाजार में गेंदे के फूल 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि गुलाब 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गुलदावरी के फूलों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। फूल विक्रेताओं के अनुसार, त्योहार के दौरान मांग बढ़ने से मंडी में फूलों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मांग के मुकाबले पर्याप्त फूल उपलब्ध नहीं होने से कीमतों में उछाल आया है। नवरात्र के दौरान फूलों की खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

बावल रोड स्थित फूल विक्रेता ने बताया कि पिछले सप्ताह तक गुलाब के फूल 180 से 220 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, लेकिन अब इनके दाम बढ़कर 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। गेंदे के फूल 140 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। वहीं, चमेली के भाव में भी 35 से 40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि मांग बनी रहने पर आने वाले दिनों में फूलों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक और बढ़ सकते हैं।

 

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

भाड़ावास क्षेत्र के फूल विक्रेता दीपक ने बताया कि मौसम की मार से कई बार फूलों की आपूर्ति प्रभावित होती है। मांग अधिक होने पर कीमतों में तेजी आती है। इस वर्ष बारिश और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण फूलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसका असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है।

फूल –पिछले महीने का भाव- -वर्तमान भाव

 

  • गुलाब –180–220 प्रति किलो- – 280–300 प्रति किलो
  • चमेली– 250–280 प्रति किलो- – 280–320 प्रति किलो
  • मोगरा– 300–350 प्रति किलो- – 330–380 प्रति किलो
  • गेंदा –100–120 प्रति किलो- – 140–150 प्रति किलो
  • कमल का फूल–12- 20 प्रति पीस- -15– 25 प्रति पीस
  • रजनीगंधा–150–180 प्रति किलो- – 170– 200 प्रति किलो

 

ये भी पढ़ेंकंवाली स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 15 और 16 अक्टूबर को

मांग के मुकाबले पर्याप्त फूल उपलब्ध नहीं होने से कीमतों में उछाल आया है। नवरात्र के दौरान फूलों की खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बनी हुई है।फूल विक्रेता मोहन ने बताया कि पिछले सप्ताह तक गुलाब के फूल 180 से 220 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, लेकिन अब इनके दाम बढ़कर 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp