शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

CM नायब सैनी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दीवाली तोहफा !

Written by: सुनील कुमार

Published:

चंडीगढ़ (Best E News) CM नायब सैनी सरकार ने दीवाली पर्व पर श्रेणी कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया हैं नायब सैनी सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिवाली पर 15 हजार रुपये की…


चंडीगढ़ (Best E News) CM नायब सैनी सरकार ने दीवाली पर्व पर श्रेणी कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया हैं नायब सैनी सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिवाली पर 15 हजार रुपये की ब्याज मुक्त अग्रिम राशि देगी। कर्मचारियों को यह रकम 10 महीने में 1,500 रुपये की मासिक किस्त से लौटानी होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 24 अक्तूबर है, जबकि राशि 30 अक्तूबर तक ही जारी हो सकेगी।

Advertisement

लेकिन एक शर्त जरूरी: बता दे ​कि अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं तो किसी एक को ही अग्रिम राशि मिलेगी। दैनिक वेतनभोगी, संविदा, कार्य-प्रभारित और आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। प्रतिनियुक्ति पर गए, निलंबित और नियम-7 के तहत कार्रवाई का सामना कर रहे कर्मचारियों को भी लाभ नहीं मिलेगा। अपात्र कर्मचारी को राशि मंजूर करने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं, अग्रिम राशि का दुरुपयोग करने पर कर्मचारी से 10 प्रतिशत की दर से दंडात्मक ब्याज वसूला जाएगा

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के कर्मचारी इसके पात्र हैं। शर्त है कि कर्मचारी के अगले 10 महीने तक सेवा में बने रहने की संभावना हो। अस्थायी कर्मचारी को अग्रिम राशि के लिए किसी स्थायी कर्मचारी की जमानत देनी होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp