
NH 48 Dharuhera (Best E News) दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर दिल्ली मार्ग पर शनिवार सुबह जंगल बेबलर के सामने हाईवे पर खफे सड़के ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एल्यूमिनियम प्लेट से भरे ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। <span;>मृतक की पहचान राजस्थान कर अजमेर के रहने वाले करीब 32 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक वाहन की बॉडी में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

जांच अधिकारी सतेंद्र के अनुसार हाईवे पर सड़क किनारे खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। जिससे चालक की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दी है उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएग।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची
