Wednesday, 14 October 2026

Free homeopathic camp: Rewari सेक्टर-4 हुडा डिस्पेंसरी में कैम्प 10 को

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: आयुष विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार आयुष विभाग, रेवाड़ी द्वारा फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमेन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 10 अप्रैल को सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी में नि:शुल्क होम्योपैथिक कैम्प का आयोजन…


Free homeopathic camp: Camp on 10th at Sector-4 HUDA dispensary
Free homeopathic camp: Camp on 10th at Sector-4 HUDA dispensary
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: आयुष विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार आयुष विभाग, रेवाड़ी द्वारा फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमेन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 10 अप्रैल को सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी में नि:शुल्क होम्योपैथिक कैम्प का आयोजन किया जाएगा।Free homeopathic camp

Advertisement

जिला आयुष अधिकारी डा. बसंत कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे कैंप का लाभ उठाते हुए पुरानी एवं लंबे समय से चली आ रही बीमारियों का समाधान होम्योपैथी से करवाएं। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी विशेष रूप से श्वसन संबंधी, त्वचा रोग, गठिया एवं हड्डी रोग, सिरदर्द और माइग्रेन, पाचन तंत्र, हार्मोनल विकार, मानसिक स्वास्थ्य, मूत्र एवं गुर्दे संबंधी आदि रोगों में बेहतर उपचार होता है। स्वस्थ भारत, सशक्त भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब हम प्राकृतिक एवं सुरक्षित चिकित्सा पद्धतियों को अपनाएंगे।Free homeopathic camp

डा. बसंत कुमार ने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली से रोगी को समग्र रूप से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्तर पर देखा जाता है जिससे रोग के मूल कारण को समाप्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा पद्धति पूर्णत: सुरक्षित है, इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। बच्चों बुजुर्गों गर्भवती महिलाओं तथा कमजोर रोगियों के लिए उपयुक्त चिकित्सा है। दीर्घकालिक एवं पुरानी बीमारियों में भी उत्कृष्ट परिणाम देखे जाते है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।Free homeopathic camp

Advertisement

ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp