Best E News: रेवाड़ी में प्रॉपर्टी आइडी को काफी गोलमाल हो रहा है। पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए है। वैसे तो छोटी-छोटी समस्या को लेकर आम लोगों को नपा अधिकारियों के पास चक्कर काटने पड़ते हैं। चेकर-मेकर पर मनमानी के चलते लोग परेशान है। हाल ही में एक ताजा रेवाड़ी के नई आबादी स्थित एक प्रापर्टी आइडी का है। चेकर मेकर की मनमर्जी का लेकर डीएमसी प्रदीप अहलावत ने चेकर-मेकर को कारण बताओ नोटिस जारी कियां
17 सितंबर को पोर्टल पर किया था अप्लाई
दरअसल, सरकुलर रोड के अंदर का एरिया लाल डोरे में है, जबकि उसके बाहर का एरिया लाल डोरे से बाहर है। नई आबादी भी लाल डोरे से बाहर है। मकान मालिक कालूराम का निधन होने के बाद उनके बच्चों ने वारिसान के कागजात बनवाने के बाद आइडी बनवाने के लिए 17 सितंबर को पोर्टल पर अप्लाई किया था।
नपा ने दिया नोटिस: बता दे कि रेवाड़ी में पहले चेकर-मेकर ने उसे ओके कर दिया। बाद में उसी आइडी पर स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज क्लियर नहीं होने का हवाला देते हुए आपत्ति लगा दी। डीएमसी प्रदीप अहलावत के संज्ञान में जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने एक्सइएन अंकित वशिष्ठ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने भी बिना देरी किए चेकर-मेकर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब दाखिल करने के लिए पत्र लिखा है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त
