
धारूहेड़ा: यहां के सेक्टर छह में न्यू छह हाउसिंग बोर्ड (Housing Board Dharuhera) में एक व्यक्ति की ओर से ग्रीन बैल्ट पर अवैध कब्जा करते हुए पक्का कमरा बना लिया है। आरडब्ल्यूए के प्रधान एचएसवीपी (HSVP) को शिकायत भेज कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
एचएसवीपी (HSVP) के स्टेट ओफिसर को दी शिकायत में प्रधान रामपाल यादव ने बताया कि न्यू हाउसिंग बोर्ड में मकानों के आस पास ग्रीन बेल्ट के लिए जमीन छोडी गई है। हाल में ही एक व्यक्ति ने ग्रीन बैल्ट पर अवैध कबजा करते हुए पक्का कमरा बना लिया है।
आरडब्ल्यूए (RWA )की ओर से जिस समय पक्का कमरा बनाया जा रहा था विरोध किया था लेकिन उसके बाजवूद अवैध कबजा कर लिया है। अवैध कब्जे से परशोन होकर एसोसिएशन ने एचएसवीपी को शिकायत भेज कर इसे हटवाने की मांग की है।
धारूहेड़ा: ग्रीन बैल्ट पर अवैध कबजा करके बनाया गया कमरा
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा रामलीला में राम वनवास का मंचन, कैकेयी के वरदान सुन व्याकुल हुए दशरथ
