Wednesday, 14 October 2026

धारूहेड़ा फ्लाईओवर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: रविवार 5 अप्रैल 2026 को उस समय सनसनी फैल गई जब फ्लाईओवर के पास, जहां से दिल्ली के लिए बसें खड़ी होती हैं, टाउन पार्क की दीवार के नजदीक एक अज्ञात…


धारूहेड़ा: रविवार 5 अप्रैल 2026 को उस समय सनसनी फैल गई जब फ्लाईओवर के पास, जहां से दिल्ली के लिए बसें खड़ी होती हैं, टाउन पार्क की दीवार के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।Public Holidays: 2 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और दफ्तर, सार्वजनिक अवकाश घोषित

Advertisement

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई: पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।Breaking News:गैस सिलेंडर नहीं मिलें तो घबराए नहीं, यहां करें शिकायत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार: ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल रेवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp