मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Breaking News: मां बेटे ने मिलकर बेच दी एयरफोर्स की जमीन! 28 साल बाद मां बेटे गिरफ्तार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Breaking News: पंजाब के फिरोजपुर जिले से राष्ट्रीय सुरक्षा को झकझोर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जाली दस्तावेज और राजस्व विभाग की मिली भगत से पंजाब की निवासी उषा…


मां बेटे ने मिलकर बेच दी एयरफोर्स की जमीन! 28 साल बाद मां बेटे गिरफ्तार
मां बेटे ने मिलकर बेच दी एयरफोर्स की जमीन! 28 साल बाद मां बेटे गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

Breaking News: पंजाब के फिरोजपुर जिले से राष्ट्रीय सुरक्षा को झकझोर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जाली दस्तावेज और राजस्व विभाग की मिली भगत से पंजाब की निवासी उषा अंसल और उनके बेटे नवीन चंद ने भारतीय वायुसेना (IAF) की एक ऐतिहासिक हवाई पट्टी की जमीन को बेच दिया।

Advertisement

काकी मशक्कत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ये वही हवाई पट्टी है जिसका इस्तेमाल भारत-पाक युद्ध (1962, 1965, 1971) के दौरान किया गया था और जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी अहम भूमिका निभा चुकी है।Breaking News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में रावण के पुतले ऊंचे बनाने की होड़ क्यों? 221 फीट का रिकॉर्ड, यमुनानगर में हुआ था हादसा

जानिए कैसे हुआ खुलासा: बता दे कि भूमि घोटाले का खुलासा तब हुआ जब फिरोजपुर के रिटायर्ड राजस्व अधिकारी निशान सिंह ने जमीन को लेकर सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पुष्टि हुई कि यह भूमि कभी अधिग्रहित नहीं हुई थी, न ही अंसल परिवार के नाम पर वैध रूप से दर्ज थी। इसके बावजूद फर्जी स्वामित्व दिखाकर इसे निजी संपत्ति की तरह बेचा गया।

इस मामले में पहले भी हलवाड़ा एयर फोर्स स्टेशन के कमांडेंट ने फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी। जांच को लेकर कई बार कार्रवाई लेकिन बार बार टलती रही। बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विजिलेंस जांच हुई और मई 2025 में यह जमीन रक्षा मंत्रालय को दोबारा बहाल कर दी गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कहां-कहां होगा रावण दहन? बेरली कलां में 160 फीट का पुतला

यह मामला न केवल एक बड़े जालसाजी घोटाले को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संपत्तियों की रक्षा के लिए शासन और प्रशासन को कितनी अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। मामले की जांच डीएसपी करण शर्मा के नेतृत्व में जारी है और इसमें और अधिकारियों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।

28 साल हुई गिरफ्तातारी: यह मामला 1997 में सामने आया था, जब मां-बेटे की इस जोड़ी ने फत्तूवाला गांव स्थित 118 कनाल 16 मरले रक्षा भूमि को अवैध रूप से बेच दिया। इस धोखाधड़ी में जाली दस्तावेज और राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। हाल ही में 20 जून 2025 को FIR दर्ज की गई, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धाराएं 419, 420, 465, 467, 471 और 120B लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें:डहीना में नया बिजली सब डिवीजन बनाने की तैयारी, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp