सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में त्यौहार के चलते अतिक्रमण बढता ही जा रहा है। यहां के सोहना रोड, बॉस रोड व बस स्टैंड के आसपास आए दिन अतिक्रमण के चलते जाम लग रहा…


धारूहेडा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
धारूहेडा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में त्यौहार के चलते अतिक्रमण बढता ही जा रहा है। यहां के सोहना रोड, बॉस रोड व बस स्टैंड के आसपास आए दिन अतिक्रमण के चलते जाम लग रहा है। बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखे जाने के कारण अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने के चलते दुकानदारों के हौसले बुलंद होते जा रहे है कि आधी से ज्यादा से रोड पर सामान रखा हुआ है।

Advertisement

वार्ड 9 की कमेटी मेंबर भावया यादव ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले नगर पालिका सचिव को अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसके बाद जाम से परेशान होकर 13 अक्टूबर को भी शिकायत दी। लेकिन धारूहेड़ा के बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ है। इससे सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बस स्टैंड और आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति बनने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। उनका कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है। भव्य यादव, धमेंद्र, राजेंद्र, अनिल कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से पिछले करीब एक साल से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया है। उनका आरोप है दुकानदारो से नपा के कर्मचारी मिले हुए है वे जिस दिन अतिक्रमण हटाने आएंगे उस दिन उनको फोन से सूचना दे देगें ताकि उनका चालान नहीं किया जा सके।

ये भी पढ़ें:Rewari News: रामलीला में हनुमान ने जलाई लंका, विभीषण ने ली श्रीराम की शरण

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp