सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

ड्रिंक एंड ड्राइव पर बडी कार्रवाई, रेवाड़ी में एक सप्ताह में काटे 1,687 चालान

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने…


पुलिस ने काटे चालान
पुलिस ने काटे चालान
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सप्ताह के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 चालकों के चालान किए, जबकि तेज डीजे, प्रेशर हॉर्न बजाने और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालकर हुड़दंग करने वाले 19 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इसके अलावा लेन बदलने से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर 1,662 वाहन चालकों के चालान किए गए। इस तरह तीनों श्रेणियों में कुल 1,687 चालान किए गए।

Advertisement

शराब पीकर वाहन चलाने पर 6 चालकों के चालान

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक अपनी जान के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डालते हैं। खासकर रात के समय इस तरह की लापरवाही गंभीर सड़क हादसों का कारण बन सकती है।

शराब पीकर वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

तेज डीजे और बुलेट के पटाखे जैसी आवाज पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, वाहनों में तेज आवाज में डीजे बजाने, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने के मामलों में भी कार्रवाई की गई। ऐसे कृत्यों से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। अचानक तेज आवाज से वाहन चालकों का ध्यान भटकने और दुर्घटना होने का खतरा भी रहता है।

इस सप्ताह ऐसे 19 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। एसपी ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लेन बदलने के नियम तोड़ने पर 1,662 चालान

Rewari पुलिस ने इस सप्ताह लेन बदलने से जुड़े यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1,662 वाहन चालकों के चालान किए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित लेन में चलने, अनावश्यक रूप से लेन नहीं बदलने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से वाहनों में ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल नहीं करने, नशे में वाहन नहीं चलाने तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचने की अपील की। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:Rewari News: रामलीला में हनुमान ने जलाई लंका, विभीषण ने ली श्रीराम की शरण

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp