सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: गांव जड़थल स्थित माता मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर जय अंबे चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जागरण, हवन, मेले और भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में माता के भजनों…


जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: गांव जड़थल स्थित माता मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर जय अंबे चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जागरण, हवन, मेले और भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में माता के भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। अगले दिन सुबह हवन के बाद मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

माता के जागरण में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

ट्रस्ट के प्रधान निहाल सिंह चौहान ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात माता मंदिर में जागरण आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने माता के भजनों का आनंद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रों के दौरान मंदिर में धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। ​बता दे हर साल नवरात्रों पर माता मंदिर मेला भरता है।

गांव जड़थल स्थित माता मंदिर
गांव जड़थल स्थित माता मंदिर

हवन के बाद लगा मेला, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

19 अक्टूबर की सुबह मंदिर में हवन किया गया। इसके बाद दोपहर में मेले और भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विजय सिंह, नरेश, शंकर सिंह, कमल सिंह, रविंद्र और रामनिवास सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: रामलीला में हनुमान ने जलाई लंका, विभीषण ने ली श्रीराम की शरण

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp