मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

डहीना में नया बिजली सब डिवीजन बनाने की तैयारी, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  क्षेत्र में बढ़ते बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने डहीना में नया सब डिवीजन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।…


डहीना में नया बिजली सब डिवीजन बनाने की तैयारी, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव
डहीना में नया बिजली सब डिवीजन बनाने की तैयारी, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  क्षेत्र में बढ़ते बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने डहीना में नया सब डिवीजन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Advertisement

निगम के अनुसार, लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की संख्या के कारण मौजूदा सब डिवीजन के कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। नियमानुसार, किसी सब डिवीजन में उपभोक्ताओं की संख्या 15 हजार से अधिक होने पर सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बढ़ाने की जरूरत होती है। डहीना में नया सब डिवीजन बनने से क्षेत्र के लोगों को बिजली से जुड़े कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

बुड़ौली और पाली सब डिवीजन में उपभोक्ताओं की संख्या 50 हजार से अधिक हो चुकी है। इसके बावजूद दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और कामकाज को सुचारु करने के लिए नए सब डिवीजन की जरूरत महसूस की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कहां-कहां होगा रावण दहन? बेरली कलां में 160 फीट का पुतला

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता विजयपाल यादव ने बताया कि डहीना में नया सब डिवीजन बनाने का प्रस्ताव रेशनेलाइजेशन के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद डहीना सब डिवीजन शुरू किया जा सकेगा।

 

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp