रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक नहीं लग पा रही है। एक बार फिर रेवाड़ी जिले के जाटूसाना खुशपुरा नहर में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला है। बच्ची का शव मिलने की सूचना से अफरा तफरा मच गई। । सूचना मिलते ही जाटूसाना थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। पुलिस ने नवजात का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल रेवाड़ी भेज दिया गया।
कन्या भ्र्ण को रोकने को लेकर ठेंगा: बार बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद नही रूक रही है। जाटूसाना थाना प्रभारी प्रिंस ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि खुशपुरा छोटी नहर (औलात डिस्ट्रीब्यूटरी) में बच्चे का भ्रूण पड़ा है। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो नहर में नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड और बाईपास, नायब सैनी ने किया ऐलान
दो दिन पहले का है शव: पुलिस जांच पाया कि शव की अभी उसकी ओरनाल भी नहीं कटी थी। आभास होता है कि बच्ची का जन्म करीब दो दिन पहले ही हुआ था। पुलिस ने बताया कि शव कहां से पानी में बहकर आया, इसकी आसपास के इलाके में जांच की जा रही है। यह नहर करीब 15 किलोमीटर तक फैली हुई है। शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ेंहरियाणा में दिसंबर तक आएगा AI PPP 2.0 वर्जन: डॉ. सतीश खोला

