हीरो मोटोकॉर्प धारूहेड़ा में मेगा रक्तदान शिविर, 608 यूनिट रक्त संग्रहित

On: July 2, 2026 7:13 PM
Follow Us:
संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल की 103वीं जयंती के अवसर पर धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

धारूहेड़ा : हीरो ग्रुप के दूरदर्शी संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल की 103वीं जयंती के अवसर पर धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की ओर से आयोजित इस मेगा शिविर में कर्मचारियों और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चार प्रतिष्ठित ब्लड बैंकों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 608 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो क्षेत्र में आयोजित रक्तदान अभियानों में उल्लेखनीय उपलब्धि रही।

शिविर का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजीत जालन, रेवाड़ी के सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया, असिस्टेंट गवर्नर मीनाक्षी अरोड़ा तथा रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की अध्यक्ष रुचि चौहान ने संयुक्त रूप से किया। रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी रोटरी ब्लड बैंक गुरुग्राम, एसएस हॉस्पिटल ब्लड बैंक भिवाड़ी, जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक रेवाड़ी तथा सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक रेवाड़ी की टीमों ने संभाली।

संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल की 103वीं जयंती के अवसर पर धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल की 103वीं जयंती के अवसर पर धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजीत जालन ने कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ब्लड बैंक संचालित कर स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने रक्तदाताओं का बैज लगाकर सम्मान किया और युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।

रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की अध्यक्ष रुचि चौहान ने बताया कि क्लब ने इस वर्ष समाज सेवा के तहत 2000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और यह शिविर उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्लब की सचिव आरती अरोड़ा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर के चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा और सह-चेयरमैन मनीष अरोड़ा ने बताया कि क्लब पिछले 17 वर्षों से लगातार हीरो मोटोकॉर्प परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है।

संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल की 103वीं जयंती के अवसर पर धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल की 103वीं जयंती के अवसर पर धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य जे.पी. चौहान, डॉ. अरुण गुप्ता और समीर भाटिया ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट की ओर से मनोज जैन, दिनेश जैन, राकेश तलवार, विकास ढिंगरा, मुकेश शर्मा, मुनीश खुल्लर, आर.एस. भारद्वाज, समीर गुप्ता, डॉ. मनदीप किशोर गोयल, ओम प्रकाश पाहवा, नवीन अरोड़ा, राहुल जैन, नेहा शर्मा और ज्योति गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं हीरो मोटोकॉर्प प्रबंधन की ओर से एचआर हेड धर्म रक्षित, डीजीएम एचआर अमित मलिक, मैन्युफैक्चरिंग हेड अनिल कुमार यादव, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रीनिकेत मिश्रा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रजत साहा और नेशनल मेडिकल कोऑर्डिनेटर संदीप वत्स ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now