Rewari News: हरियाणा के तमाम जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है वही रेवाड़ी में भी बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ लगातार होने वाली बारिश लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर बारिश होने के वजह से नालो में उफान देखने को मिल रहा है और गंदा पानी सड़क पर आने लगा है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।
प्रशासन के दावे फेल
एक तरफ रेवाड़ी प्रशासन के द्वारा दावा किया जा रहा है कि सभी नालों की सफाई का काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दिया है और 4 से 5 जुलाई तक रेवाड़ी में भी मानसून दस्तक दे देगा।
प्रशासन का कहना है कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का काम पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक सभी नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ है। हल्की बारिश होने पर भी नालों में पानी भर जाता है और गंदा पानी सड़क पर आ जाता है जिससे लोगों को बीमारियों का खतरा सताने लगता है।
DC ने दिया सख्त निर्देश
अब इस समस्या को रेवाड़ी डीसी ने संभालने का फैसला लिया है और डीसी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि समय रहते सभी काम पूरा करें वरना आपके ऊपर एक्शन लिया जाएगा।
रेवाड़ी के लोगों को एक बार फिर से चिंता सता रही है कि इस बार भी रेवाड़ी बारिश में डूब ना जाए क्योंकि हर साल बारिश में यह समस्या आम हो गई है। बारिश होते ही सड़कों पर पानी जमने लगता है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती है।













