Haryana Crime News: PWD ठेकेदार अमन शर्मा की गोली लगने से मौत, बेड पर खून से लथपथ मिला शव

On: June 25, 2026 7:35 PM
Follow Us:
Hisar Crime News: PWD ठेकेदार अमन शर्मा की गोली लगने से मौत, बेड पर खून से लथपथ मिला शव

Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार जिले के कृष्णा नगर एरिया में रहने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक 30 वर्षीय ठेकेदार ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से माथे पर गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था ।

सुसाइड से मची अफरा तफरी घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।Haryana Crime News
परिजनो ने बताया कि मंगलवार सुबह अमन अपने कमरे में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे। अचानक अमन के कमरे से गोली चलने की जोरदार आवाज आई। आवाज सुनकर जब परिजन भागकर अमन के कमरे में पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। अमन बेड पर ही खून से लथपथ पड़ा हुआ था।Haryana Crime News

जांच में ये हुआ खुलासा: पुलिस की प्राथमिक जांच (Primary Investigation) के अनुसार, अमन ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से बिल्कुल नजदीक (Point Blank) से माथे पर गोली चलाई। पुलिस को मौके से एक खाली खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) भेज दिया है।Haryana Crime News

ये वजह आई सामन: परिवार ने बताया कि अमन को ठेकेदारी के काम में करीब 35 लाख रुपये का भारी नुकसान (Loss) हुआ था। इसी के चलते उसने कुछ समय के लिए ठेकेदारी का काम भी छोड़ दिया था। इसी के चलते वह डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से परेशान था।Haryana Crime News

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now