Breaking News: 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जानिए रेवाड़ी में कौन होगें मुख्य अतिथि

On: June 20, 2026 9:21 PM
Follow Us:
वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जाएगा।

Breaking News: देशभर में 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार, 21 जून को स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जाएगा। रविवार को रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिला का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय सांख्यिकी, योजना एवं संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। 12th International Yoga Day

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। योग दिवस में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्य व आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। समारोह में पेयजल, अल्पाहार व जन सुविधाओं का पूर्ण प्रबंध किया गया है।

खंड स्तर पर आयोजित होंगे योग कार्यक्रम :
डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ ही खंड स्तर पर शुक्रवार को योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड बावल में कोसली के विधायक अनिल यादव मुख्य अतिथि होंगे।12th International Yoga Day

नाहड़ खंड का कार्यक्रम राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जिसमें रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह खंड डहीना में जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, धारूहेड़ा में ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल, जाटूसाना में ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता, खोल में गिरीश मुख्य अतिथि होंगे।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now