Breaking News: मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से भारत में कई जगह LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलिवरी में समस्या की खबरें सामने आ रही हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। उन्होंने आह्वान किया है कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने बताया कि जिला में उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 पर कार्यदिवस पर प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में किसी भी प्रकार की कोई कमी या रुकावट नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित होम डिलिवरी उपभोक्ताओं को उनके बुक में क्रम के अनुसार सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी बुकिंग को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है।
डीसी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय उपरांत गैस बुकिंग होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा घरों में ही सिलेंडर की सप्लाई करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि ये अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का भंडारण न करें। घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण न केवल नियमों के विरूद्ध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत खतरनाक है। केवल जरूरत पड़ने पर ही सिलेंडर बुक करें ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई: जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितिश सिंगला ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में विभाग कालाबाजारी या वितरण में अनियमितताओं के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है, जहां भी घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण करता है उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एलपीजी (LPG) से संबंधित शिकायतों, जैसे बुकिंग, डिलीवरी या सब्सिडी के लिए 1800-2333-555 पर कॉल करें। गैस रिसाव (Leakage) जैसी आपातकालीन स्थिति के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 1906 का उपयोग करें। ये सेवाएँ इंडेन, एचपी और भारत गैस के सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं
प्रमुख हेल्पलाइन नंबर:
आपातकालीन/लीकेज (24×7): 1906
सामान्य शिकायतें (टोल-फ्री): 1800-2333-555
इंडेन (Indane): 1800-2333-555 या 7718955555
भारत गैस (Bharat Gas): 1800-22-4344 या 7715012345/7718012345 (IVRS)
एचपी गैस (HP Gas): 1800-233-3555 या 567678 (SMS)
National Portal of India
National Portal of India
शिकायत दर्ज करने के अन्य तरीके:
व्हाट्सएप: इंडेन के लिए 7588888824।
ऑनलाइन: संबंधित कंपनी (Indane, Bharat Gas, HP Gas) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से।













