Tuesday, 13 October 2026

रेवाड़ी में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की मौत, इंसाफ के लिए परिजनों ने काटा बवाल !

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: रेवाड़ी के मोहल्ला संघी का बास निवासी पूनम की सिजेरियन डिलीवरी के बाद रविवार देर रात महाराजा अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने…


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच के​ लिए पुलिस से पूछताछ जारी है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच के​ लिए पुलिस से पूछताछ जारी है।
Google News Follow us on Google

Best E News: रेवाड़ी के मोहल्ला संघी का बास निवासी पूनम की सिजेरियन डिलीवरी के बाद रविवार देर रात महाराजा अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और गंभीर हालत की जानकारी समय पर नहीं देने के आरोप में अस्पताल में जमकर बवाल काटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच के​ लिए पुलिस से पूछताछ जारी है।

Advertisement

 

अस्पताल पर जानकारी नही देने का आरोप: पूनम की छोटी बहन काजल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे डिलीवरी हुई थी। दोपहर करीब 3 बजे तक परिवार को उसकी हालत ठीक होने की जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद अस्पताल की ओर से बताया गया कि ब्लीडिंग नहीं रुक रही है और दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा। काजल का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद पूनम को ऑक्सीजन लगाकर नीचे लाया गया, लेकिन परिवार को उसकी गंभीर हालत के बारे में समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लापरवाही के चलते ही ये हादसा हुआ हैंं

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

पूनम के पति ने कहा मुझे इंसाफ चाहिए: पूनम के पति नरेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें किसी तरह का मुआवजा नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए। उनका आरोप है कि यदि अस्पताल प्रबंधन समय रहते पूनम की गंभीर हालत के बारे में बता देता तो वे उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने का प्रयास कर सकते थे। उन्होंने डॉक्टर दीप्ति तनेजा के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और ब्लीडिंग नहीं रुकने के कारणों की भी जांच कराने की मांग उठाई है।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और गंभीर हालत की जानकारी समय पर नहीं देने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, अस्पताल की डॉक्टर दीप्ति तनेजा ने लापरवाही से इनकार किया और बताया कि ब्लीडिंग रोकने के लिए उपचार किया गया था। मौत के कारणों को लेकर दोनों पक्षों के दावों की जांच जरूरी है।

ये भी पढ़ेंबालिका दिवस पर अनोखी पहल: DEO डॉ. रजिंदर शर्मा ने मसानी स्कूल की 9 प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित

अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग: महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और गंभीर हालत की जानकारी समय पर नहीं देने के आरोप लगाए। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही से इनकार करते हुए मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp