रविवार, 18 अक्टूबर 2026

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा जाम, जानिए कब मिलेगी राहत!

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News):दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय हाईवे (NH-48) पर धारूहेड़ा के पास वाहन चालकों को जाम की समस्या से कब राहत मिलेगी। हाइवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक का कहना है मालपुरा…


दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा जाम, जानिए कब मिलेगी राहत
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा जाम, जानिए कब मिलेगी राहत
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News):दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय हाईवे (NH-48) पर धारूहेड़ा के पास वाहन चालकों को जाम की समस्या से कब राहत मिलेगी। हाइवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक का कहना है मालपुरा के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज को दिंसबर तक पूरा कर देंगे। यानि नए साल पर वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सकेगी।एक बार फिर शनिवार को हाईवे पर धारूहेड़ा में जाम लगा रहा। जाम चलते धारूहेड़ा में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आइए जानते है क्या जाम लगने के कारण।

Advertisement

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर धारूहेड़ा के पास वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को एक बार फिर हाईवे पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि महज दो किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को दो घंटे से अधिक समय लग गया।

मालपुरा ओवरब्रिज निर्माण काम जारी: वाहन चालकों ने बताया कि मालपुरा के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण हाईवे का ट्रैफिक करीब एक किलोमीटर के दायरे में सर्विस लेन से होकर गुजरता है। अत्यधिक वाहनों के दबाव और संकरी सर्विस लेन के कारण यहां रोजाना सुबह से शाम तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे एंबुलेंस और दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची

सर्विस लाईन पर वाहनों का दबाव: ओवरब्रिज के चलते वाहनों का दबाब सर्विस लाईन पर ज्यादा होता है। दिल्ली जयपुर हाइवे पर मालपुरा के पास करीब एक से किलोमीटर ये ज्यादा दूरी पर हाईवे का मैन रोड बदं है। यहां पर सिंगल रोड यानि सर्विस लाईन से ही वाहन गुजरते है क्योंकि मैन रोड पर ओवर​ब्रिज का काम जारी है। इसी के चलते यहां पर तीन लाइनों को दबाब बना रहता है। यहीं कारण है यहां हर रोज वाहन चालको जाम से झुजना पड रह है।

कब मिलेगी राहत: हाइवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि मालपुरा के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज का कार्य जोरो पर है । दिसंबर तक यह कार्य पूरा हो गया है। ​कुछ दिन बरसात के चलते कुछ दिन काम नहीं हो सका था। अब काम जोरो पर है। पिलर का काम 90 फीसदी हो गया है। जल्दी रोड बनाकर जल्दी चालू करव दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में इस दिन नहीं होगी बाजरे की खरीद, जाने पूरा शेड्यूल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp