सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में साहित्यकार मिलन समारोह आयोजित, पुस्तक लोकार्पण,समीक्षा काव्य गोष्ठी व साहित्यिक सम्मान रहे मुख्य आकर्षण

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: अमेरिका प्रवास से लौटे चालीस पुस्तकों के लेखक वरिष्ठ साहित्यकार मास्टर राम अवतार शर्मा के सम्मान में मिश्री देवी काव्य फाउंडेशन के तत्वावधान में सेक्टर-4 के कमला सदन में साहित्यकार मिलन…


Literary meet organized in Rewari
Literary meet organized in Rewari
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: अमेरिका प्रवास से लौटे चालीस पुस्तकों के लेखक वरिष्ठ साहित्यकार मास्टर राम अवतार शर्मा के सम्मान में मिश्री देवी काव्य फाउंडेशन के तत्वावधान में सेक्टर-4 के कमला सदन में साहित्यकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। खालेटा निवासी वरिष्ठ कवि आचार्य शुभराम शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के कई जिलों के दो दर्जन से ज्यादा रचनाकारों ने भाग लिया। संस्कृति लेखक व समीक्षक सत्यवीर नाहड़िया ने समारोह में मुख्य वक्ता तथा समाजसेवी कैप्टन कीर्ति वीर ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई।

Advertisement

पुस्तक लोकार्पण, समीक्षा, काव्य-गोष्ठी तथा साहित्यकार सम्मान मुख्य आकर्षण रहे। इस अवसर पर जहां साहित्यकार मास्टर राम अवतार शर्मा की नव प्रकाशित कृति ‘महाभारत के पात्र’ का लोकार्पण किया गया, वहीं पिछले दिनों प्रकाशित पुस्तक युगर्षि भगवान श्री शरणानंद चरितम् की समीक्षा की गई। साहित्यकार सभाचंद ‘सुभाष’ व अशोक ढोरिया ने अपनी नव प्रकाशित कृतियां सभी रचनाकारों को भेंट की।

अध्यक्षीय संबोधन में जहां श्री शास्त्री ने रचनाकारों के दायित्वबोध को रेखांकित करते हुए समाज एवं राष्ट्र हेतु कलम चलाने का आह्वान किया, वहीं मुख्य वक्ता श्री नाहड़िया ने प्रख्यात आध्यात्मिक विचारक स्वामी शरणानंद महाराज पर ऐतिहासिक ग्रंथ संपादित करने के लिए संपादक, रचनाकारों तथा प्रकाशक को बधाई दी।समारोह के केंद्र वरिष्ठ रचनाकार मास्टर राम अवतार शर्मा ने अपनी सृजनशीलता तथा अमेरिका प्रवास से जुड़े प्रेरक एवं रोचक प्रसंग सुन कर सभी को भाव विभोर कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

आचार्य नेमीचंद शांडिल्य के कुशल संयोजन व संचालन में आयोजित इस समारोह में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर तथा जींद से पधारे साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं व वक्तव्यों से समारोह को नयी ऊंचाइयांँ प्रदान की, जिनमें राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत मित्र राधेश्याम गोमला, कैप्टन वीरसिंह, राजेश भुलक्कड़, डॉ त्रिलोकचंद फतेहपुरी, दलबीर फूल, सत्यवान ‘सत्य’, अशोक ढोरिया,सभाचंद ‘सुभाष’, धर्मवीर बल्डोदिया,अरविंद भारद्वाज,देवीराम निर्मल, डॉ सुधा,मुरारीलाल सोनी, डॉ जयभगवान यादव, मास्टर खुशहाल, संजय जांगड़ा, रजनी देवी,देविका,रागनी,मोना आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। आयोजन समिति की ओर से साहित्यकार कमला देवी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

 

ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp