सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

8 घंटे NDRF ने चलाया सर्च अभियान, दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: साहबी बैराज में लापता ओमप्रकाश की तलाश के लिए पुलिस और  NDRF की टीम ने दूसरे दिन सोमवार को सर्च अभियान चलाया। गांव निखरी के पास बैराज में शव फेंके जाने…


8 घंटे NDRF ने चलाया सर्च अभियान, दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
8 घंटे NDRF ने चलाया सर्च अभियान, दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: साहबी बैराज में लापता ओमप्रकाश की तलाश के लिए पुलिस और  NDRF की टीम ने दूसरे दिन सोमवार को सर्च अभियान चलाया। गांव निखरी के पास बैराज में शव फेंके जाने की आशंका के आधार पर टीम ने सोमवार को भी करीब चार घंटे तक अभियान चलाया गया, लेकिन कोई शव बरामद नहीं हो सका। मामले की जांच के दौरान सीआईए धारूहेड़ा ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश के लापता होने वाले दिन दोनों युवकों ने उसके साथ साहबी बैराज के पास शराब पी थी।

Advertisement
24 अगस्त को घर से निकला था ओमप्रकाश

गढ़ी बोलनी निवासी ओमप्रकाश थ्री-व्हीलर चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। वह 24 अगस्त को अपना थ्री-व्हीलर लेकर धारूहेड़ा आया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने थाना कसोला में शिकायत दी। इसके चार दिन बाद साहबी बैराज क्षेत्र में उसका थ्री-व्हीलर खड़ा मिला, लेकिन ओमप्रकाश का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 28 अगस्त को धारूहेड़ा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

हत्या की आशंका के आधार पर बैराज में तलाशी

जांच के दौरान पुलिस को मिले कुछ तथ्यों के आधार पर आशंका जताई गई कि ओमप्रकाश की हत्या कर उसके शव को साहबी बैराज क्षेत्र में फेंका गया हो सकता है। इसी सूचना के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से गांव निखरी के पास बैराज में तलाशी अभियान शुरू किया। साहबी बैराज का क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण तलाशी में परेशानी आ रही है। अभियान के दौरान शव नहीं मिलने से पुलिस की जांच जारी है। टीम की ओर से आशंका जताई गई कि काफी समय बीत जाने के कारण पानी में शव की स्थिति बदल गई हो सकती है, जिससे उसे तलाशना मुश्किल हो रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

दो युवकों से पूछताछ, पुलिस की जांच जारी

सीआईए धारूहेड़ा ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को ओमप्रकाश के साथ दोनों युवकों ने साहबी बैराज के पास शराब पी थी। इसके बाद से ओमप्रकाश लापता है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल सर्च अभियान के बावजूद ओमप्रकाश का कोई सुराग नहीं मिला है।

 

ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp