Thursday, 15 October 2026

बावल में जाम लगाने के बाद जागा पुलिस प्रशासन, लापता छात्र को ढूंढा

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: ह​रियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल के सर छोटूराम चौक पर मंगलवार को लापता छात्र की तलाश को लेकर गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से जाम लगाने के…


बावल थाना पुलिस स्टेशन
बावल थाना पुलिस स्टेशन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: ह​रियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल के सर छोटूराम चौक पर मंगलवार को लापता छात्र की तलाश को लेकर गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से जाम लगाने के बाद पुलिस हरकत में आई। बावल पुलिस ने बुधवार छात्र सकुशल ढूंढ निकाला तथा परिजनो को सौंप दिया है। बेटे के सकुशल घर पहुचंने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। जबकि तीन दिन पहले ही परिजनों ने गुगशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।

Advertisement

10 अक्टूबर की रात घर से लापता हुआ था छात्र

DSP मुख्यालय संजीव बल्हारा ने बताया कि गांव खुरपमुर निवासी ओमपाल ने 11 अक्टूबर को बावल थाना पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनका करीब 17 वर्षीय बेटा गांव नंगली परसापुर स्थित एसपीएम पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने पिता के साथ सोया था। रात करीब एक बजे पिता की आंख खुली तो बेटा घर पर नहीं मिला। परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

जाम के बाद तेज हुई तलाश

छात्र का पता नहीं चलने से परेशान परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बावल के सर छोटूराम चौक के पास जाम लगा दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को छात्र को जल्द तलाशने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर बावल थाना पुलिस और सीआईए रेवाड़ी की संयुक्त टीमें गठित की गईं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर तलाश अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे छात्र को बावल सीएचसी के नजदीक एक वार्ड से सकुशल बरामद कर लिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा रामलीला में राम वनवास का मंचन, कैकेयी के वरदान सुन व्याकुल हुए दशरथ

स्कूल में कहासुनी से आहत होकर छोड़ा था घर

पूछताछ में छात्र ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल में उसकी एक अन्य छात्र से कहासुनी हुई थी। उसने इस बारे में अपने पिता को भी बताया था, लेकिन उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इससे आहत होकर वह बिना बताए रात को घर से निकल गया था। पुलिस ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया। छात्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ेंदीपावली पर मिलावट और कालाबाजारी रोकने की मांग, ग्राहक पंचायत ने DC को सौंपा ज्ञापन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp