Thursday, 15 October 2026

धारूहेड़ा में 20 अक्टूबर को महाराणा प्रताप पार्क में होगा शस्त्र पूजन

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा। राजपूत महासभा धारूहेड़ा की कार्यकारिणी की बैठक में इस बार सेकटर छह महाराणा प्रताप पार्क में 20 अक्टूबर सामूहिक रूप से दशहरा पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता…


धारूहेड़ा में 20 अक्टूबर को महाराणा प्रताप पार्क में होगा शस्त्र पूजन
धारूहेड़ा में 20 अक्टूबर को महाराणा प्रताप पार्क में होगा शस्त्र पूजन
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। राजपूत महासभा धारूहेड़ा की कार्यकारिणी की बैठक में इस बार सेकटर छह महाराणा प्रताप पार्क में 20 अक्टूबर सामूहिक रूप से दशहरा पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक कप्तान सिंह परमार और इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह चौहान ने की। बैठक में रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा के राजपूत समाज के लोगों के साथ मिलकर दशहरा मनाने पर सहमति बनी। इतना ही इस बार जिला स्तर पर ऐतिहासिक दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

Advertisement

महाराणा पार्क में होगा कार्यक्र्म
समाज के युवा अध्यक्ष हरकेश सिंह तोमर ने दशहरा पर्व सामूहिक रूप से मनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर आयोजन में भाग लेने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अक्टूबर 2026 को धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में सामूहिक दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसमें रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा के राजपूत समाज के लोग शामिल होंगे।

शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू: धारूहेड़ा में इस बार शस्त्र पूजन विशाल काय होगा। क्योंकि पिछले कई सालों धारूहेड़ा, बावल व रेवाड़ी में अलग अलग कार्यक्र्म आयोजित किया जात था। लेकिन इस बार रेवाड़ी व बावल की ओर से धारूहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ही समाज के लोग शामिल होगें।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा रामलीला में राम वनवास का मंचन, कैकेयी के वरदान सुन व्याकुल हुए दशरथ

ये रहे मौजूद: दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सतवीर सिंह चौहान, नवेंद्र सिंह राठौड़, अरिदमन सिंह, जितेंद्र सिंह छौंकर, सूबेदार हनुमान सिंह चौहान, विजयपाल सिंह तंवर और श्याम सुंदर सिंह छौंकर सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंदीपावली पर मिलावट और कालाबाजारी रोकने की मांग, ग्राहक पंचायत ने DC को सौंपा ज्ञापन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp