
धारूहेड़ा। शिवनगर कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर में मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रामायण पाठ के समापन पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
पंडित बृजेश शास्त्री और अंशुल उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन की शुरुआत करवाई। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर ड़ा प्रवीण सोनी, योगेश शर्मा, अंकुश, प्रियांशु, हंसो देवी, सलोनी, प्रीति, राखी और सरोज सहित कॉलोनी के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा रामलीला में राम वनवास का मंचन, कैकेयी के वरदान सुन व्याकुल हुए दशरथ
