
धारूहेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में बुधवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को AIDS के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कलाकार अजय, सुनील, महेंद्र और रमेश ने नाटक के जरिए एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच कराने के महत्व की जानकारी दी।
डॉ. संदीप ने लोगों को बताया कि एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता तथा सही जानकारी ही बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव नहीं करने और उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने का संदेश भी दिया।
स्वास्थ्य विभाग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी
इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य विशेषकर युवा वर्ग को इस बीमारी के प्रति सचेत करना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित इन आयोजनों में स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक के अंत में लोगों को एचआईवी से जुड़ी काउंसलिंग और मुफ्त जांच केंद्रों की जानकारी भी दी गई
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा रामलीला में राम वनवास का मंचन, कैकेयी के वरदान सुन व्याकुल हुए दशरथ
कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस मौके पर डॉ. दीपक, ऋतु, सुनील सोनी, नीतू, सरोज बाला और सीमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंदीपावली पर मिलावट और कालाबाजारी रोकने की मांग, ग्राहक पंचायत ने DC को सौंपा ज्ञापन
