Tuesday, 13 October 2026

हरियाणा में मेट्रो विस्तार को मिली मंजूरी, 1662 करोड़ मंजूर

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा (Best E news) केंद्र सरकार द्वारा विकास की नई परियोजनाओं को हरियाणा पर फोकस किया जा रहा है। मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण के लिए करीब 1662 करोड़ रुपये का…


हरियाणा (Best E news) केंद्र सरकार द्वारा विकास की नई परियोजनाओं को हरियाणा पर फोकस किया जा रहा है। मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण के लिए करीब 1662 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो चुका है। 18 नवंबर को इसकी तकनीकी बोली खोली जाएगी। टेंडर आवंटन के बाद 300 दिनों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा विस्तार हरियाणा की तरफ किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत हरियाणा में मेट्रो के विस्तार की मंजूरी दी गई है।

Advertisement

मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण के लिए करीब 1662 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो चुका है। 18 नवंबर को इसकी तकनीकी बोली खोली जाएगी। टेंडर आवंटन के बाद 300 दिनों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित कारिडोर सेक्टर-9 से शुरू होकर सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, सेक्टर-21 और उद्योग विहार फेज-1 से होते हुए डीएलएफ साइबर सिटी तक पहुंचेगा।

बता दें कि फिलहाल प्रथम चरण का काम मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के आगे से लेकर सेक्टर-9 तक चल रहा है। हीरो होंडा चौक तक के भाग में काफी पिलर भी तैयार हो चुके हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही दूसरे चरण का काम शुरू हो जाए, इसे ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की तरफ से टेंडर निकाल दिया है। इसके अलावा टेंडर निकालने से पहले ही इस प्रोजेक्ट में आने वाले वन विभाग के पेड़ों की भी गणना कर ली गई है और यह प्रोजेक्ट तय समय में पूरा हो सके इसलिए इन पेड्रों को काटने की अनुमति वन विभाग से मांगी जा चुकी है। यह मेट्रोल प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर-9 से शुरू होगा और शहर के मुख्य जगहों से होते हुए डीएलएफ साइबर सिटी तक पहुंचेंगा।

 

ये भी पढ़ेंबालिका दिवस पर अनोखी पहल: DEO डॉ. रजिंदर शर्मा ने मसानी स्कूल की 9 प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित

414 पेड़ों को काटने की तैयारी: बता दे कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण के लिए 414 पेड़ हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के सर्वे में कारिडोर के रास्ते में आने वाले इन पेड़ों को चिह्नित किया गया है। जीएमआरएल की सलाहकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से वन विभाग के माध्यम से पेड़ों की कटाई की अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी कराने का आग्रह किया है।

मेट्रो के पहले चरण में करीब 1800 पेड़ प्रभावित हो रहे थे। निर्माण कार्य में देरी के कारण पेड़ों की कटाई की अनुमति मिलने में भी विलंब हुआ था। दूसरे चरण में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जीएमआरएल ने निर्माण शुरू होने से पहले ही प्रक्रिया आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। सर्वे में सबसे अधिक 68 कीकर के पेड़ चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा 65 नीम, 49 बकेन, 42 पापड़ी, 33 सिरस, 20 शहतूत, 11 पीपल और छह बरगद के पेड़ शामिल हैं। आम, अमलतास, आंवला, अमरूद, अशोक, बेलपत्र, बेरी, चंपा और फाइकस समेत अन्य प्रजातियों के पेड़ भी कारिडोर के रास्ते में आ रहे हैं। इन पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग की अनुमति जरूरी होगी।

 

ये भी पढ़ेंहरियाणा के इस शहर में ऐतिहासिक होगा दशहरा: अयोध्या की तर्ज पर आसमान में 200 से ज्यादा ड्रोन से दिखेगा राम-रावण युद्ध का दृश्य

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp