
धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे (NH 48) पर बार बार आ रहा भिवाड़ी का केमिकल युक्त दूषित धारूहेड़ा के लिए आफत बना है । लगातार दो दिन से भिवाड़ी से काला पानी दिल्ली जयपुर हाईवे पर पहुंच रहा है। एक बार फिर दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) की सर्विस रोड जलभराव हो गया है। जलभराव के चलते जयपुर मार्ग पर सुबह से ही जाम लगा रहा। अलवर बाइपास पर हो रहे जलभराव को लेकर कई बार हरियाणा ओर राजस्थान के बीच बैठकें हो चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। फिलहाल अथाह काला पानी धडल्ले से छोड़ा जा रहा है।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी: इस पानी को लेकर बार बार शिकायत की जाती है लेकिन भिवाड़ी प्रशासन कोई जबाव नहीं देता हैं क्योकि कंपनियों से रोजाना अथाह काला पानी सरेआम छोडा जा रहा है। यही पानी अलवर बाइपास से होते हुए बेस्टेक रोड पर पहुंचा रहा है। शनिवार रात को अथाह पानी धारूहेड़ा आया जो कि हाईवे पर भर गया।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
धारूहेड़ा नगर पालिका Chairman अजय जांगडा , कृष्ण बुधवार, पार्षद अनिल व त्रिलोक ने बताया कि भिवाड़ी की तरफ से लगातार काला और बदबूदार पानी हरियाणा की सीमा में छोड़ा जा रहा है। यह पानी सेक्टर-4 व सेक्टर-6 की आउटर रोड पर जमा है। हर बार पानी जमा होने के बाद अधिकारी मौके का निरीक्षण करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति पैदा हो जाती है।
भिवाड़ी की दादागिरी: बता दे कि अलवर बाइपास पर हो रहे जलभराव को लेकर कई बार हरियाणा ओर राजस्थान के बीच बैठकें हो चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। यह बारिश का पानी नहीं, बल्कि भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों से छोड़ा गया दूषित पानी है, जो धारूहेड़ा की ओर आ रहा है। बेस्टेक रोड और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इतना तेज व ज्यादा पानी आ रहा है वह पानी हाईवे पर पहुंच गया हैं
ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बीड़ा अधिकारियों से मिले थे चेयरमैन: भिवाड़ी से बार-बार छोड़े जा रहे काले पानी की समस्या को लेकर धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा एक अक्टूबर 2026 को बीड़ा (भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी) के अधिकारियों से मिले थे। उस दौरान अधिकारियों की ओर से पानी नहीं छोड़े जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अब एक बार फिर धारूहेड़ा के सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक रोड पर दूषित पानी जमा हो गया है।
ये भी पढ़ें:Rewari News: रामलीला में हनुमान ने जलाई लंका, विभीषण ने ली श्रीराम की शरण
