मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

NH 48 धारूहेड़ा पहुंचा भिवाड़ी का काला पानी

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: NH 48 धारूहेड़ा भिवाड़ी का केमिकल युक्त दूषित धारूहेड़ा के लिए आफत बना है । एक बार फिर (काला) पानी बहकर धारूहेड़ा (हरियाणा) की सीमाओं को लांघते हुए दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग…


NH 48 धारूहेड़ा पहुंचा भिवाड़ी का काला पानी
NH 48 धारूहेड़ा पहुंचा भिवाड़ी का काला पानी
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: NH 48 धारूहेड़ा भिवाड़ी का केमिकल युक्त दूषित धारूहेड़ा के लिए आफत बना है । एक बार फिर (काला) पानी बहकर धारूहेड़ा (हरियाणा) की सीमाओं को लांघते हुए दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) की सर्विस रोड तक पहुंच गया है। इस गंभीर जलभराव के कारण हाईवे के किनारे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही जलभराव के चलते जयपुर मार्ग पर सुबह से ही जाम लगा रहा।

Advertisement

कोई सुनवाई नही: इस जलभराव व बार कं​पनियों से छोडे जा रहे पानी को लेकर कई बार दोंनो राज्यों के बीच बैठके हो चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। यह बारिश का पानी नहीं, बल्कि भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों से छोड़ा गया दूषित पानी है, जो धारूहेड़ा की ओर आ रहा है। बेस्टेक रोड और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

बीड़ा अधिकारियों से मिले थे चेयरमैन: भिवाड़ी से बार-बार छोड़े जा रहे काले पानी की समस्या को लेकर धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा एक अक्टूबर 2026 को बीड़ा (भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी) के अधिकारियों से मिले थे। उस दौरान अधिकारियों की ओर से पानी नहीं छोड़े जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अब एक बार फिर धारूहेड़ा के सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक रोड पर दूषित पानी जमा हो गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कहां-कहां होगा रावण दहन? बेरली कलां में 160 फीट का पुतला

अधिकारियों ने साधी चुप्पी: इस पानी को लेकर बार बार शिकायत की जाती है लेकिन भिवाड़ी प्रशासन कोई जबाव नहीं देता हैं क्योकि कंपनियों से रोजाना अथाह काला पानी सरेआम छोडा जा रहा है। यही पानी अलवर बाइपास से होते हुए बेस्टेक रोड पर पहुंचा रहा है। शनिवार रात को अथाह पानी धारूहेड़ा आया जो कि हाईवे पर भर गया।

ये भी पढ़ें:डहीना में नया बिजली सब डिवीजन बनाने की तैयारी, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp