
रेवाड़ी(Best E News) जिले के गांव लूला अहीर निवासी 19 वर्षीय युवक को टाया टियागो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था और अग्निवीर भर्ती में फिजिकल व दूसरे टेस्ट पास कर चुका था। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। चेतन की मौत से गांव में शोक का माहौल है। इकलोटे बेटे की मौत से घर में मातम छाया गया है।
बुझ गया चिराग: बता दे कि चेतन अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। करीब ढाई साल पहले पिता ताराचंद की मौत हो गई थी। वह अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल और टेस्ट पास कर चुका था। जल्द ही भर्ती की फाइनल लिस्ट जारी होने की उम्मीद थी। परिजनों को भरोसा था कि चेतन का चयन हो जाएगा ।
टाया टियागो कार ने कूचला: बता देकि शनिवार की देर शाम गांव लूला अहीर निवासी 19 वर्षीय चेतन घूमने के लिए गांव दडौली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान टाया टियागो कार ने चेतन को टक्कर मार दी।हादसे में चेतन की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोसली थाना पुलिस ने चेतन के शव को नागरिक अस्पताल कोसली में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया हैं
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कहां-कहां होगा रावण दहन? बेरली कलां में 160 फीट का पुतला
