शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

खुशखबरी: हरियाणा राजस्थान में संचालित होगी एक ओर एक्सप्रेस, जानिए कहां कहां होगा ठहराव

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बडी खुशी की खबर है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच साप्ताहिक…


हरियाणा: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बडी खुशी की खबर है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जानी है। इस ट्रेन के संचालन राजस्थान, हरियाणा, रेवाड़ी और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को उदयपुर से रात 9:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 22 कोच लगाए गए है। जिनमे 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 गार्ड डिब्बा एवं 1 पावर कार शामिल है।

ट्रेन नंबर 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में 6-6 ट्रिप संचालित किए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: इस स्पेशल ट्रेन का राजस्थान, हरियाणा, रेवाड़ी और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन का राजस्थान के चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 54789 रेवाड़ी-बीकानेर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 54790 बीकानेर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 15 से 17 अक्टूबर तक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी। इससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंSIR-2026 को लेकर DC अभिषेक मीणा ने ली बैठक: इस दिन जारी होगी अंतिम सूची

कनीना खास-महेंद्रगढ़ स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 98 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य स्थगित होने के कारण रेलवे ने रेवाड़ी-बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा को फिर से बहाल कर दिया है। पहले इस ट्रेन को निर्माण कार्य के चलते रद्द किया गया था।

 

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में सेवा सेतु कैंप आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp