Tuesday, 13 October 2026

रेवाड़ी में फिल्मी स्टाईल में थी केब चालक से लूटपाट, जिला पार्षद बेटा सहित चार चढें हत्थे

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। कैब चालक से लूटपाट करने वाले एक जिला पार्षद के बेटे, चचेरे साले और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।…


रेवाड़ी में फिल्मी स्टाईल में थी केब चालक से लूटपाट, जिला पार्षद बेटा सहित चार चढें हत्थे
रेवाड़ी में फिल्मी स्टाईल में थी केब चालक से लूटपाट, जिला पार्षद बेटा सहित चार चढें हत्थे
Google News Follow us on Google

Best E News: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। कैब चालक से लूटपाट करने वाले एक जिला पार्षद के बेटे, चचेरे साले और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कैब चालक की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की है। इस लूट का मुख्य आरोपीत जतिन जिला पार्षद रेखा का बेटा है।

Advertisement

जानिए क्या है मामला: मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित रात करीब साढ़े 10 बजे पोसवाल चौक से ऑनलाइन कैब बुक करने के बाद चालक से 20 हजार रुपये और उसकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। इस मामले में गांव प्रहलादपुर के जतिन को मुख्य आरोपित बताया गया है। उसके साथ उसका चचेरा साला और दो दोस्त भी वारदात में शामिल थे।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा: कैब चालक की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की। बता दे लूटपाट के इसके बाद आरोपितों ने कैब चालक को डालियाकी गांव के पास छोड़ दिया और लूटी गई गाड़ी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद चारों मानेसर स्थित एक होटल में ठहरे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

अगले दिन वे लूटी गई गाड़ी को वहीं छोड़कर ऑनलाइन कैब बुक कर रेवाड़ी पहुंचे। इसी बीच पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पोसवाल चौक स्थित एक होटल में कमरा लेने के बाद उन्होंने शराब पार्टी की थी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन कैब बुक कर चालक से लूट करने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

 

ये भी पढ़ेंबालिका दिवस पर अनोखी पहल: DEO डॉ. रजिंदर शर्मा ने मसानी स्कूल की 9 प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित

 

 

 

ये भी पढ़ेंहरियाणा के इस शहर में ऐतिहासिक होगा दशहरा: अयोध्या की तर्ज पर आसमान में 200 से ज्यादा ड्रोन से दिखेगा राम-रावण युद्ध का दृश्य

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp