धारूहेड़ा: जडथल स्थित विद्युत निगम के अनंतराज फीडर पर तारों की मरम्मत कार्य के चलते औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार 19 सितंबर और शनिवार 20 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।Power cut in Rewari
विद्युत निगम धारूहेड़ा के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि दोनों दिन फीडर पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते क्षेत्र के औद्योगिक उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली की कमी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने उद्योग संचालकों और स्थानीय उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान अपने कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।Power cut in Rewari
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य समय पर पूरा होने पर निर्धारित समय सीमा के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।













