Monday, 12 October 2026

भिवाड़ी में 32.55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, जानें सुविधाएं

Written by: सुनील कुमार

Published:

भिवाड़ी(Best E News): औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी और आसपास के हजारों दैनिक यात्रियों के लिए 20 साल पुराना लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भिवाड़ी बस स्टैंड को आधुनिक और हाईटेक…


भिवाड़ी में 32.55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, जानें सुविधाएं
भिवाड़ी में 32.55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, जानें सुविधाएं
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी(Best E News): औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी और आसपास के हजारों दैनिक यात्रियों के लिए 20 साल पुराना लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भिवाड़ी बस स्टैंड को आधुनिक और हाईटेक रूप देने की कवायद तेज हो गई है। भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (BEDA) ने नए बस टर्मिनल का विस्तृत प्रारूप (Draft Proposal) तैयार किया है, जिस पर लगभग 32.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Advertisement

प्रस्तावित नया बस टर्मिनल 27,814 वर्गमीटर विशाल भूमि पर विकसित किया जाएगा, जिससे धारूहेड़ा, रेवाड़ी और दिल्ली-जयपुर मार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

32.55 करोड़ रुपये के बजट का पूरा विवरण (Budget Breakdown)

परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विभिन्न मदों में बजट निर्धारित किया गया है:

Advertisement

ये भी पढ़ेंनंदरामपुर बास गांव क्यों बना छावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

  • टर्मिनल भवन व फिनिशिंग: ₹11.20 करोड़
  • बिजली, अग्निशमन, प्लंबिंग व वेंटिलेशन: ₹4.60 करोड़
  • बस बे व कंक्रीट सरफेसिंग: ₹3.75 करोड़
  • बस पार्किंग व आंतरिक सड़कें: ₹3.10 करोड़
  • ईवी (EV) चार्जिंग स्टेशन: ₹1.40 करोड़
  • ड्रेनेज व वर्षा जल निकासी: ₹1.35 करोड़
  • पैसेंजर कार, ऑटो, टैक्सी व बाइक पार्किंग: ₹1.10 करोड़

 

 

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में समस्याओं पर गरमाया माहौल: दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

  • वाटर सप्लाई, सीवरेज व एसटीपी (STP): ₹1.10 करोड़
  • बाहरी लाइटिंग व ग्रीनरी (हरियाली): ₹90 लाख
  • डिजिटल टिकटिंग, डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी व साइन बोर्ड: ₹85 लाख
  • फर्नीचर व ऑपरेटिंग सिस्टम: ₹70 लाख
  • बाउंड्रीवॉल, भव्य गेट व सुरक्षा व्यवस्था: ₹65 लाख
  • स्टाफ सुविधाएं व डॉर्मिटरी: ₹55 लाख

हाईटेक सुविधाएं: ईवी चार्जिंग से लेकर डिजिटल टिकटिंग तक

  • स्मार्ट ट्रैवल सिस्टम: डिजिटल टिकटिंग काउंटर, रियल-टाइम बस टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड और सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे।
  • ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर: इलेक्ट्रिक बसों और निजी वाहनों के लिए 1.40 करोड़ की लागत से ईवी चार्जिंग प्वॉइंट।
  • यात्री सुविधाएं: सर्वसुविधायुक्त यात्री विश्रामालय (Dormitory), कमर्शियल दुकानें, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था।

 BEDA और रोडवेज की बैठक में होगा अंतिम निर्णय

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए बीडा (BEDA) और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के उच्च अधिकारियों की जल्द ही एक अहम समीक्षा बैठक होने जा रही है बैठक में निर्माण बजट, दोनों विभागों की वित्तीय हिस्सेदारी और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP Model) के विकल्पों पर अंतिम मुहर लगेगी। अंतिम निर्णय होते ही टेंडर प्रक्रिया और निर्माण की समय-सीमा की घोषणा कर दी जाएगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp