
धारूहेड़ा। शहर के लाला मनीराम बाग मे श्री राम रामलीला क्लब धारूहेड़ा की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम द्वारा ताड़का वध तथा राम-लक्ष्मण के जनकपुरी प्रस्थान का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंचन के दौरान महर्षि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ लेकर वन की ओर जाते हैं, जहाँ ताड़का का आतंक फैला हुआ था। धर्म की रक्षा और ऋषि-मुनियों को भयमुक्त करने के लिए भगवान श्रीराम ने ताड़का का संहार किया। इस दृश्य को देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
इसके पश्चात महर्षि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी के लिए प्रस्थान करते हैं, जहाँ राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर का आयोजन किया जा रहा था। जनकपुरी प्रस्थान के प्रसंग के साथ ही रामलीला में आगामी स्वयंवर और धनुष यज्ञ की उत्सुकता बढ़ गई। गंगा घाट पर पंडो ने रघुवंश की वंशावली से सभी लोगों को अवगत करवाया।
ये भी पढ़ेंनंदरामपुर बास गांव क्यों बना छावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?
रामलीला के मंचन के माध्यम से दर्शकों को धर्म, साहस और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ताड़खा की भूमिका मे राहुल जोशी, राम लक्ष्मण प्रजापत, लक्ष्मण मोंटी, विश्वामित्र प्रकाश प्रजापत, तरुण शौर्या, पंडे रतन चांगवाल, लीलाधर सैन, सुभाष अग्रवाल, अरुण सैन, सुनील यादव, मुकेश चाँगा, शेर सिंह प्रजापत, दलीप सिकरवाल, रमेश सिकरवाल, राजकुमार शर्मा और डॉ. अश्विनी शर्मा सहित सभी कलाकारों ने अभिनय किया।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में समस्याओं पर गरमाया माहौल: दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
