
रेवाड़ी : रेवाड़ी दिल्ली रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार 26 वर्षीय डिंपल की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार उनकी जेठानी पूजा भी घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
साधुशाह नगर के पास हुआ हादसा: पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी के साधुशाह नगर निवासी डिंपल सोमवार को घर से बैंक जाने के लिए स्कूटी पर निकली थीं। उसके साथ उसकी जेठानी भी साथ थी। इसी तेज रफ्तार बस ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।स्कूटी सडक पर गिर तथ दोनोें घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची ने दोनों को अस्पताल में भ्र्ती करवाया गया। जहां पर डिंपल की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फरार बस चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
