
रेवाड़ी। गांव बालधन कलां निवासी सचिन कुमार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की HCS परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर पुलिस विभाग में डीएसपी का पद प्राप्त किया है। इससे पहले भी सचिन HCS परीक्षा उत्तीर्ण कर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) के पद पर चयनित हुए थे। वर्तमान में वे महेंद्रगढ़ जिले के सिहमा खंड में BDPO के पद पर कार्यरत हैं।
सचिन कुमार के पिता अशोक कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नेहरूगढ़ (रेवाड़ी) में पीजीटी अंग्रेजी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अनामिका राजकीय प्राथमिक पाठशाला, कृष्ण नगर (रेवाड़ी) में जेबीटी अध्यापिका हैं। दोनों ही शिक्षा विभाग से जुड़े हुए हैं।
सचिन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव बालधन कलां और परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सरकारी सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
