मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी : शातिर महिला ने ऑटो में जेब काटी, 45 हजार रुपये चोरी? ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  शहर में ऑटो में सफर कर रही एक महिला यात्री का पर्स काटकर 45 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान निवासी एक महिला को…


रेवाड़ी (Best E News)  शहर में ऑटो में सफर कर रही एक महिला यात्री का पर्स काटकर 45 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खैरथल-तिजारा जिले के गांव गोठड़ा निवासी उषा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 40 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी के लक्ष्मी नगर निवासी कैलाश देवी 12 अक्टूबर को अपनी बहन और दो भांजियों के साथ कपड़े खरीदने आई थीं। वे झज्जर चौक से ऑटो में सवार होकर नाई वाली चौक जा रही थीं। इसी ऑटो में दो अन्य महिलाएं भी बैठी हुई थीं। नाई वाली चौक पर उतरने के बाद कैलाश देवी ने अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखे 45 हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन ऑटो और उसमें सवार संदिग्ध महिलाओं का कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद कैलाश देवी ने 14 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर शहर थाना रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर को उषा को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp