रविवार, 18 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी के CRPF हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश का निधन, राजकीय सम्मान के साथ कंवाली में दी अंतिम विदाई

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी। जिले के गांव कंवाली निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश का शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में निधन हो गया। वह राजस्थान के अजमेर स्थित CRPF…


रेवाड़ी के CRPF हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश का निधन, राजकीय सम्मान के साथ डहीना में दी अंतिम विदाई
रेवाड़ी के CRPF हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश का निधन, राजकीय सम्मान के साथ डहीना में दी अंतिम विदाई
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। जिले के गांव कंवाली निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश का शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में निधन हो गया। वह राजस्थान के अजमेर स्थित CRPF ग्रुप सेंटर-1 में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को गांव कंवाली लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान CRPF के जवानों और पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।

Advertisement
रेवाड़ी के CRPF हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश का निधन, राजकीय सम्मान के साथ डहीना में दी अंतिम विदाई
रेवाड़ी के CRPF हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश का निधन, राजकीय सम्मान के साथ डहीना में दी अंतिम विदाई

43 वर्ष के थे वेदप्रकाश

वेदप्रकाश 43 वर्ष के थे और सेवानिवृत्त कमांडेंट ओमप्रकाश के पुत्र थे। वह CRPF में हेड कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उनकी जान चली गई। हादसे के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची

19 वर्षीय बेटे को छोड़ गए पीछे

वेदप्रकाश अपने पीछे करीब 19 वर्ष का बेटा छोड़ गए हैं। पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में इस दिन नहीं होगी बाजरे की खरीद, जाने पूरा शेड्यूल

CRPF जवानों ने दी अंतिम सलामी

अंतिम संस्कार के दौरान CRPF के जवानों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ वेदप्रकाश को अंतिम सलामी दी। डहीना पुलिस चौकी से विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इस मौके पर चेयरमैन करनपाल खोला, सरपंच प्रतिनिधि देशराज, पूर्व पार्षद आजाद नांधा, पूर्व सरपंच अजय और अमित, एम्स कमेटी अध्यक्ष जगदीश, डीपी सूबेसिंह, कैप्टन हरलाल, लेक्चरर जयसिंह, धर्मसिंह और नौबत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत वेदप्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

 

ये भी पढ़ें:Haryana crime: झाडियों में मिला हत्या किया शव, जेब मेंं मिली बाइक व फ्लेट की दो चाबी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp