
Trafic news (Best E News) रेवाड़ी में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। एक नवंबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान के लिए बडे स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दो माह में 928 जबत किए जबकि कुल 3,877 वाहनों के चालान किए हैं
SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि एक नवंबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौराहों, प्रवेश और निकास मार्गों, शहर के अंदरूनी रास्तों, अंतरराज्यीय नाकों और हाईवे पर विशेष पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी। इन स्थानों पर वाहनों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी वाहन वैध और स्पष्ट नंबर प्लेट के साथ चलें।उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि जिन वाहन मालिकों ने अभी तक अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाई है, वे एक नवंबर से पहले इसे लगवा लें।
उन्होंने कहा कि वाहन पर सही और स्पष्ट नंबर प्लेट होना केवल कानूनी अनिवार्यता ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। पुलिस की ओर से इसको लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है ताकि हादसे पर अंकुश लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
दो माह में 928 वाहन किए जब्त : पुलिस ने सितंबर और अक्टूबर माह में ऐसे कुल 3,877 वाहनों के चालान किए हैं। इसके अलावा 10 से 15 वर्ष पुराने वाहनों सहित कुल 927 वाहन जब्त किए गए हैं। अब एक नवंबर से जिलेभर में विशेष सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
