
कोसली (Best24News): कोसली स्थित कुलदेवी माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को वार्षिक अष्टमी मेले एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन धार्मिक आयोजन को लेकर कोसली क्षेत्र सहित आसपास के तमाम गांवों के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल है।
अष्टमी के इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु माता भीमेश्वरी रानी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे तथा भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर कमेटी एवं आयोजकों ने कोसली कस्बे सहित आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सोमवार को परिवार सहित मंदिर पहुंचकर माता भीमेश्वरी देवी का आशीर्वाद लें और अष्टमी पूजन व भंडारे में शामिल होकर धर्मलाभ उठाएं।
- स्थान: माता मंदिर ग्राउंड, कोसली (रेवाड़ी)
- दिनांक व दिन: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार (अष्टमी तिथि)
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि माता के भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची
