
रेवाड़ी (Best E News)। रेवाड़ी जिला पुलिस में तैनात IPS दीपिका अग्रवाल को पदोन्नति मिली है। उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला पुलिस कार्यालय में उनके कंधों पर पदोन्नति के प्रतीक अशोक स्तंभ लगाकर बधाई दी। पुलिस कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दीपिका अग्रवाल 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। आईपीएस बनने से पहले वह कॉर्पोरेट क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 से मई 2026 तक करनाल जिले में व्यावहारिक प्रशिक्षण पूरा किया। इसके बाद 4 सितंबर 2026 को रेवाड़ी में एएसपी के पद पर कार्यभार संभाला था।SP
SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने दीपिका अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियां निभाएंगी। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
सभी ने दीपिका अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीपिका अग्रवाल ने पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक और पुलिस विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आमजन की सेवा के लिए कार्य करती रहेंगी।
