सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

IGU मीरपुर में अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी, 27 अक्टूबर से शुरू होंगे मुकाबले

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के तहत अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल की तारीखों की घोषणा कर दी है। अक्टूबर और नवंबर में जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, वुशु…


रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के तहत अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल की तारीखों की घोषणा कर दी है। अक्टूबर और नवंबर में जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, वुशु और ताइक्वांडो की पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर चयन का अवसर मिलेगा।

Advertisement

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने संबद्ध कॉलेजों से अपनी टीमों को समय पर भेजने और विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर देना है। उन्होंने चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रखने की बात कही।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

यह रहेगा खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल

जिम्नास्टिक्स की पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे RTR स्टेडियम, रेवाड़ी में होगी। एथलेटिक्स के मुकाबले 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे RPSDC, बलाना में आयोजित किए जाएंगे।

वुशु की प्रतियोगिता 3 नवंबर को सुबह 10 बजे और ताइक्वांडो की प्रतियोगिता इसी दिन दोपहर 1 बजे गवर्नमेंट कॉलेज, अटेली में होगी। दोनों खेलों में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

खिलाड़ियों के लिए जरूरी निर्देश

सहायक खेल निदेशक के अनुसार, सभी प्रतिभागियों को कॉलेज पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र (Eligibility Form) साथ लाना अनिवार्य है। प्रत्येक टीम के साथ कॉलेज प्रबंधक या इंचार्ज का होना भी जरूरी है। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रति खिलाड़ी 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों और संबद्ध कॉलेजों को निर्धारित तारीख, समय और स्थान के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp