रविवार, 18 अक्टूबर 2026

आईजीयू मीरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: 30 यूनिट रक्त एकत्रित, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर के राव तुलाराम ब्लॉक में युवा रेड क्रॉस (YRC) एवं छात्र कल्याण विभाग (DSW) द्वारा 'रेवाड़ी ब्लड सेंटर' के विशेष सहयोग से एक…

आईजीयू मीरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: 30 यूनिट रक्त एकत्रित, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
आईजीयू मीरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: 30 यूनिट रक्त एकत्रित, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर के राव तुलाराम ब्लॉक में युवा रेड क्रॉस (YRC) एवं छात्र कल्याण विभाग (DSW) द्वारा ‘रेवाड़ी ब्लड सेंटर’ के विशेष सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Advertisement

रक्तदान मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है: कुलपति प्रो. असीम मिगलानी
शिविर के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने रक्तदाताओं और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाते हैं।

आईजीयू मीरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: 30 यूनिट रक्त एकत्रित, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
आईजीयू मीरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर: 30 यूनिट रक्त एकत्रित, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

युवा शक्ति राष्ट्र का आधार: कुलपति ने कहा कि जब युवा विद्यार्थी सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हैं, तो एक स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी नैतिक मूल्यों के विकास के लिए ऐसे जन-कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानव जीवन को बचाने का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण माध्यम है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची

विश्वविद्यालय आयोजक टीम: डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. करण सिंह, निदेशक युवा कल्याण प्रो. अदिति शर्मा, सहायक निदेशक डॉ. सुशांत यादव, और YRC कार्यक्रम समन्वयक प्रो. समृद्धि के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही YRC काउंसलर डॉ. प्रियंका रंगा, डॉ. पवन कुमार व डॉ. नवनीत कौशल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर मनीषा, कपिल यादव, सोनू यादव, जतिन यादव, प्रिंस एवं आकाश की मेडिकल टीम मौजूद रही।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में इस दिन नहीं होगी बाजरे की खरीद, जाने पूरा शेड्यूल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp